दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हजारीबाग में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। झामुमो जिला कार्यालय से निकले कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जिला परिषद चौक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के

जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और छात्रों पर बल प्रयोग अस्वीकार्य है। उन्होंने NEET-2026, सीबीएसई मूल्यांकन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की। वहीं जिला सचिव नीलकंठ महतो ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता और छात्र-युवा शामिल रहे।

