बीबीएमकेयू में गुरु वंदन-शिष्य अभिनंदन |

बीबीएमकेयू में गुरु वंदन-शिष्य अभिनंदन |

धनबाद। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के राजनीति विज्ञान स्नातकोत्तर (पीजी) विभाग की ओर से विदाई एवं नवागत छात्र स्वागत समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा गीत, संगीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
इस भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र किशोर कुमार झा के नेतृत्व में संपन्न ह हुआ। उनके नेतृत्व, समर्पण और कुशल प्रबंधन के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना, जिसकी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।


इस अवसर पर किशोर कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि नवागत छात्र स्वागत समारोह से नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण, विभागीय संस्कृति, अनुशासन तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और आदर की प्रेरणा मिलती है। वहीं विदाई समारोह वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ बिताए गए अमूल्य पलों को संजोने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देने का एक भावनात्मक अवसर होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. अमोल सुमन बैक का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही साक्षी मिश्रा, नसीम अंसारी, सर्वत उमर, समीर मंडल तथा विभाग के अन्य विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।