गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद |

गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद |

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरु पूर्णिमा से पहले एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों यमुना पार स्थित यमुना कुंज आश्रम पहुंचे, जहां इन दिनों प्रेमानंद महाराज एकांतवास में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते दिखाई दे रहे हैं।

दोनों ने मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन फैंस ने उन्हें पहचान लिया। दर्शन के बाद लौटते समय दोनों ने “राधे-राधे” कहकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। विराट और अनुष्का लंबे समय से प्रेमानंद महाराज के शिष्य हैं और जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर उनका आशीर्वाद लेने वृंदावन आते रहे हैं। इससे पहले आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत के बाद भी दोनों आश्रम पहुंचे थे।