कैमूर। चांद मानव भारती हेरिटेज स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 का बुधवार को भव्य समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में बिहार और झारखंड के लगभग 100 सीबीएसई विद्यालयों के 1400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. डी.पी. सिंह और डॉ. गौतम त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का माध्यम

है। जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का सफल आयोजन कैमूर के लिए गौरव की बात है। स्कूल के प्राचार्य विकास कुमार पांडे ने बिहार सरकार से खेलों को बढ़ावा देने की मांग की। प्रतियोगिता का संचालन सीबीएसई ऑब्जर्वर प्रियेश रंजन और टेक्निकल डेलिगेट अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया।

