जी हां ये सर्वविदित है कि इन दिनों धनबाद के सांसद और निरसा विधायक के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है,इसी बीच धनबाद विकास मंच के नाम से एक संस्था का गठन कर सभी को इस बैनर तले,विकास को मुद्दा बना कर, आवाज उठाने के लिए,और यह कहकर कि यह किसी राजनीतिक दल का मंच नहीं, बल्कि धनबाद के समग्र विकास के लिए समर्पित एक साझा सामाजिक है, संस्था है ,सभी पार्टियों को बुलाने की पहल कर दी। परंतु सरयू राय जी को छोड़ कर सभी पार्टी विपक्षी ही थें।अब जरा सोचिए कि संगठन में सिर्फ राजनीतिक पार्टियां ही हों वह राजनीति से अछूता कैसे रह सकती है। कार्यक्रम में निरसा के विधायक, सिंदरी के विधायक, जमशेदपुर के विधायक, धनबाद के महापौर, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष सहित विभिन्न दलों के नेताओं

एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मंच के माध्यम से धनबाद के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। विशेष रूप से तोपचांची में एयरपोर्ट की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई। एयरपोर्ट बनने से हवाई संपर्क सुदृढ़ होगा, उद्योग एवं व्यापार को गति मिलेगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच बनेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इंतजार तो सभी को भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं की उपस्थिति की थी जो हो न सका। और होती भी कैसे पार्टी की प्रतिष्ठा की बात थी भले ही बाद में निरसा विधायक ने यह कह कर टाल दिया कि उन्हें कोई जरूरी काम में व्यस्तता होगी। हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि ये सिर्फ आगाज था जिसमें आम जनता कम और पार्टी कार्यकर्ता ही नजर आ रहे थे।

