अंचल अधिकारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का वेतन बंद करने के दिए निर्देश उपायुक्त श्री ऋतुराज ने अंचल कार्यालय गोला का निरीक्षण कर कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।वहीं निरीक्षण के क्रम में कई कार्यों में गंभीर अनियमितता एवं अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कार्यालय के एक कर्मी द्वारा कार्यों के निष्पादन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उसे निलंबित करने की कार्रवाई करने

का निर्देश दिया।वहीं अंचल कार्यालय के कार्य निष्पादन से असंतुष्ट होते हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारी सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।उपायुक्त ने कहा कि कार्यालय के सभी अभिलेख नियमों के अनुरूप संधारित किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लंबित कार्य स्वीकार्य नहीं होंगे।

