जिला पाकुड़ के रक्तदान क्षेत्र मे भूमिका निभाने वाली संस्था इंसानियत फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष ने रक्तदान के माध्यम से संदेश देकर यह साबित क़र दिया कि हमारा मुल्क भाईचारे का प्रतीक है एवं हमेशा रहेगा। हिरणपुर प्रखंड के ट्यूमर पीड़ित मरीज का सोनाजोड़ी सदर अस्पताल मे इलाज चल रहा है। ऑपरेशन के दौरान ओ पॉजिटिव खून की आवश्यकता पड़ी। यह जानकारी संस्था के

कोषाध्यक्ष फरजन क़ो प्राप्त होते ही बिना कोई देरी किये पाकुड़ ब्लड बैंक पहुंचक़र ओ पॉजिटिव छठी बार रक्तदान किया जबकि चांचकी के अकमल शेख ने 11 वी बार कोलापहाड़ी के साहिना बीबी क़ो ए पॉजिटिव रक्त देकर मिशाल पेश किया। मौक़े पर कर्मचारी नविन और पियूष दास मौजूद रहे थे।

