पाकुड़िया में दो दिवसीय नवशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के आयोजन के साथ हुआ शिविर का समापन उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर व जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में चल रहे नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति शिविर का पाकुड़िया में समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। दो दिवसीय शिविर के दौरान कुल 103 लोगो को

लर्नर लाइसेंस का वितरण किया गया। सभी आवेदकों को नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति वितरित करने के पश्चात, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना होने के पश्चात इससे बचाव के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, वरीय प्रधान लिपिक बरियार हेंब्रम, सड़क सुरक्षा के सदस्य एवं जिला परिवहन कार्यालय सभी कर्मी उपस्थित रहे ।

