स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मनाए जा रहे डेंगू रोधी माह के तहत पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के आवासीय परिसर में डेंगू कंटेनर सर्वे अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने परिसर का निरीक्षण कर सात दिन से अधिक समय से गमलों एवं अन्य पात्रों में जमा पानी को हटाया, ताकि डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लार्वा का पनपना रोका जा सके। अनुदीप सिंह एवं उनकी पत्नी ने भी अभियान में भाग लिया और जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, आंगन, छत,

गमलों, कूलर, टायर तथा अन्य जल-जमाव वाले स्थानों की नियमित सफाई करें और कहीं भी पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय साफ-सफाई और जल-जमाव को रोकना है।अभियान को सफल बनाने में राज किशोर प्रसाद, रंजन कर्मकार, राकेश कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

