पाकुड़। विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह नगर पर्यवेक्षक श्याम यादव के आवासीय कार्यालय पर पाकुड़ नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के सभी बूथों के BLA-2 और नगर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि नगर क्षेत्र में अभी तक लगभग 95% फॉर्म का वितरण हो चुका है और करीब 75% फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं। झामुमो नेताओं ने सभी BLA-2 को निर्देश दिया कि वे बीएलओ को सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य व्यक्ति SIR प्रक्रिया से वंचित न रहे।

सभी BLA-2 ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने बूथों पर 100% फॉर्म अपलोड करने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक में नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, रियाज अंसारी, इस्माइल हक, राजेश यादव सहित कई पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

