हजारीबाग। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को लोकभवन के समीप धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। इसमें कई वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी धरने में शामिल हुए और युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस के आंदोलन का समर्थन किया। धरना के दौरान नेताओं ने कहा कि केंद्र में भाजपा

सरकार के कार्यकाल में NEET, UGC-NET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। जब छात्र न्याय मांग रहे थे, तब उन पर कार्रवाई की गई। मुन्ना सिंह ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। युवाओं को न्याय, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और समय पर रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

