पाकुड़ में साइबर फ्रॉड पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम |

पाकुड़ में साइबर फ्रॉड पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम |

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पाकुड़ प्रखंड के अंजना अपग्रेड+2 विद्यालय अंजना में साइबर फ्रॉड अपराध से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्य विधिक जागरूकता के साथ साइबर अपराध की घटना पर जानकारी दी। छात्र छात्राओं को बताया कि फर्जी कॉल, ओटीपी साझा कराने, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, जैसे विभिन्न प्रकार के तरीकों से लोगों को साइबर ठग जैसे घटना का शिकार बनाते हैं।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि साइबरअपराध कई प्रकार से जैसे लॉटरी, गेमिंग एप, पीएम किसान योजना लाभ अन्य फर्जी निवेश योजनाएं का लालच देकर शिकार बनाते हैं ऐसे में सोशल मीडिया हैकिंग, यूपीआई एवं क्यूआर कोड के माध्यम से ठगी तथा ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड जैसे मामलों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की।स्थाई लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि लोगों को सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के प्रति सतर्क रहना अत्यंत जरूरी है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने साइबर अपराध से संबंधित मामलों पर जागरूक किया साथ ही कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना विलंब 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करे।