हजारीबाग। वार्ड नंबर 35 में स्वच्छता को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली। वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि नीरज कुमार पासवान ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए खुद ट्रैक्टर चलाकर वार्ड की गलियों से कचरा उठाया। स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि स्वच्छ वार्ड और स्वस्थ वातावरण के लिए जनप्रतिनिधि का स्वयं आगे आकर जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। उनके इस कदम से पूरे वार्ड में सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने इस

पहल की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि यह जनसेवा और जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। वार्डवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि के इस सहयोग से साफ-सफाई के प्रति लोगों में भी उत्साह बढ़ा है। नीरज कुमार पासवान ने बताया कि वार्ड 35 में स्वच्छता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

