उपायुक्त हेमन्त सती ने किया सोहराई महिला कला विकास समिति का उद्घाटन |

उपायुक्त हेमन्त सती ने किया सोहराई महिला कला विकास समिति का उद्घाटन |

उपायुक्त हेमन्त सती ने किया सोहराई महिला कला विकास सहयोग समिति का उद्घाटन, जल्द होगा सोहराई फेस्टिवल पखवाड़ा हजारीबाग। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा संचालित सोहराई महिला कला विकास सहयोग समिति का उद्घाटन मंगलवार को उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने दीपूगढ़ा स्थित संस्कृति म्यूजियम परिसर में किया। यह केंद्र जिले की पारंपरिक सोहराई और कोहबर कला के संरक्षण और महिला कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से खोला गया है।

उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने केंद्र का अवलोकन कर महिला कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की सोहराई-कोहबर कला विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जिला प्रशासन जल्द सोहराई फेस्टिवल पखवाड़ा आयोजित करेगा। कलाकारों की बिजली, सोलर लाइट और पहुंच मार्ग की मांग पर उपायुक्त ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने संस्कृति म्यूजियम का भी भ्रमण कर प्राचीन पुरात्विक सामग्री देखी। उपायुक्त ने घोषणा की कि 15 अगस्त को सोहराई-कोहबर कला के उत्कृष्ट कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।