हजारीबाग में SIR-2026 समीक्षा बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर डीसी के निर्देश |

हजारीबाग में SIR-2026 समीक्षा बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर डीसी के निर्देश |

हजारीबाग। विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 22 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं निर्वाचन पाठशाला आयोजित होगी। इसमें प्रारूप मतदाता सूची और ASDDF सूची का सत्यापन कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने दलों से अपने बीएलए-2 को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा। साथ ही डुप्लीकेट, मृत, स्थानांतरित और अनुपलब्ध मतदाताओं की प्रविष्टियों के गंभीर सत्यापन पर जोर दिया।

बैठक में 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले पात्रों के नाम जोड़ने पर भी सहमति बनी। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, जेएमएम, राजद, आजसू सहित सभी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।