इचाक कस्तूरबा विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर |

इचाक कस्तूरबा विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर |

हजारीबाग। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, इचाक में जागरूकता सत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, जेंडर समानता, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण, बाल विवाह निषेध और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सहायता के उपाय भी बताए। स्वास्थ्य जांच शिविर में छात्राओं का बीएमआई और हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। जिन छात्राओं में हीमोग्लोबिन कम पाया गया, उन्हें आयरन और फोलिक एसिड की टेबलेट दी गई। साथ ही संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और विशेषज्ञों से सवाल पूछे।