भारी बारिश से चिनाब उफान पर, सलाल बांध के सभी गेट खोले गए |

भारी बारिश से चिनाब उफान पर, सलाल बांध के सभी गेट खोले गए |

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चिनाब नदी उफान पर है। रियासी जिले में जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी को सुरक्षित तरीके से छोड़ा जा सके। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद चिनाब नदी का बहाव और जलस्तर दोनों बढ़ गए हैं।

प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी के पास न जाने की अपील की है। वहीं, राजौरी जिले में भी भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से केवल जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, नदियों-नालों और जलमग्न सड़कों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है।