सिक्किम सुरंग हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 27 अब भी फंसे; रेस्क्यू जारी |

सिक्किम सुरंग हादसा: 8 मजदूरों की मौत, 27 अब भी फंसे; रेस्क्यू जारी |

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। मामरिंग क्षेत्र में एनएचपीसी की बन रही सुरंग में लैंडस्लाइड और गैस रिसाव के बाद सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे कई मजदूर अंदर फंस गए। प्रशासन के मुताबिक, अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 27 मजदूर अब भी सुरंग के भीतर फंसे हैं।

गैस रिसाव के कारण राहत और बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन का कहना है कि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।