संसद के मानसून सत्र के बीच नई दिल्ली स्थित संसद पुस्तकालय भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक और मंगल मिलन कार्यक्रम शुरू हो गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद हैं।

इस दौरान संसद के भीतर सरकार की रणनीति, महत्वपूर्ण विधेयकों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही सांसदों को सदन में प्रभावी भूमिका निभाने और बेहतर समन्वय के साथ काम करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। संसद सत्र के दौरान एनडीए की आगामी रणनीति तय करने के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

