दिल्ली के फतेह नगर में भीषण आग, 2 सिलेंडर ब्लास्ट; 8 लोगों का रेस्क्यू |

दिल्ली के फतेह नगर में भीषण आग, 2 सिलेंडर ब्लास्ट; 8 लोगों का रेस्क्यू |

राजधानी दिल्ली के हरि नगर स्थित फतेह नगर में एक इमारत की पार्किंग में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने दो कारों, दो स्कूटी और ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दो एलपीजी सिलेंडरों में जोरदार धमाके भी हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की करीब 9 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि फायर कर्मियों ने समय रहते 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।