CJP नेताओं से मिले जेपी नड्डा, धरना खत्म करने की अपील |

CJP नेताओं से मिले जेपी नड्डा, धरना खत्म करने की अपील |

नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और प्रदर्शनकारियों की लिखित याचिका भी उन्हें सौंपी गई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की। वहीं CJP ने साफ किया कि जब तक उनकी तीन प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर आकर अनशन समाप्त करने की अनुमति, और NEET से जुड़े आत्महत्या के मामलों में पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा शामिल हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल खाली कराकर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।