लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर युवाओं के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के “सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें निराश कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कथित विफलताओं के बावजूद उनसे इस्तीफा तक नहीं लिया जा रहा। उन्होंने दावा किया कि सरकार केवल युवाओं को असफल नहीं कर रही, बल्कि उनके भविष्य पर भी चोट पहुंचा रही है। राहुल गांधी का यह बयान NEET परीक्षा विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है, जिस पर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

