बिहार के मॉडल स्कूलों पर सियासत, भगवा रंग को लेकर विवाद |

बिहार के मॉडल स्कूलों पर सियासत, भगवा रंग को लेकर विवाद |

बिहार सरकार के 551 मॉडल स्कूलों का नाम बदलकर ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ करने और सभी स्कूलों को भगवा रंग से रंगने के फैसले पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में इस योजना की शुरुआत की।

सरकार का कहना है कि इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि, विपक्ष ने इसे शिक्षा के भगवाकरण की शुरुआत बताया है। वहीं, एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने भी फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि रंग बदलने से शिक्षा की गुणवत्ता नहीं बढ़ती, असली प्राथमिकता बेहतर शिक्षा होनी चाहिए। जिन लोगों ने स्कूलों के लिए जमीन दान की थी, उनके परिवारों ने भी स्कूलों के नाम में बदलाव पर नाराजगी जताई है।