पाकुड़िया में 52 लर्नर लाइसेंस वितरित |

पाकुड़िया में 52 लर्नर लाइसेंस वितरित |

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड में उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की ओर से दो दिवसीय नवशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर के पहले दिन 52 आवेदन प्राप्त हुए और सभी 52 आवेदकों को लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया।

इस दौरान लाभुकों को सड़क सुरक्षा नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। डीटीओ ने लोगों से प्रखंड और पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों का लाभ उठाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन, सड़क सुरक्षा समिति और परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।