पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरफराज अंसारी और अल्ला हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सरफराज अंसारी ने हरिणडंगा बाजार और बड़ी अलीगंज क्षेत्र में घर और गुमटी का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किए थे।

पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर अल्ला हुसैन की दुकान से चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

