हजारीबाग में वाहन जांच अभियान, 144 लोगों का कटा चालान |

हजारीबाग में वाहन जांच अभियान, 144 लोगों का कटा चालान |

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विशेष वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 64, ट्रिपल लोडिंग के 20, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के 11 और नो पार्किंग में खड़े 49 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।