देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज 20 जुलाई को 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 6 से 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में 25 जुलाई तक व्यापक बारिश

और कई इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी है। राजस्थान में भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है और कई जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

