आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। एक ओर केंद्र सरकार कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इस बीच, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर से संसद तक तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है और करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संसद मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। नई दिल्ली

क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लागू है और जंतर-मंतर को छोड़कर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। उधर, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए चार शर्तें रखी हैं। सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के कई प्रमुख स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

