पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने नागालैंड के मोन जिले में भारी तबाही मचा दी है। कई स्थानों पर हुए भीषण भूस्खलन में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक चार शव मलबे से निकाले जा चुके हैं और चार अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद सुबह भूस्खलन

की सूचना मिली। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, असम राइफल्स, पुलिस और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। नागालैंड बीजेपी अध्यक्ष बेंजामिन येप्थोमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बचाव कार्य में जुटी टीमों के प्रयासों की सराहना की।

