पाकुड़। एंडेवर एकेडमी द्वारा झारखंड टेट की निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह टेस्ट सीरीज बीजीआर माइनिंग इन्फ्रा और जिला प्रशासन पाकुड़ के सहयोग से संचालित एकेडमी में आयोजित की गई। एकेडमी के निदेशक विकास तिवारी की अध्यक्षता में हुए मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के वास्तविक माहौल का अनुभव देना और तैयारी का मूल्यांकन करना है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में नियमित कक्षाओं के साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्पोकन इंग्लिश की विशेष व्यवस्था भी की गई है। विकास तिवारी ने कहा कि विगत तीन वर्षों में एंडेवर एकेडमी के दर्जनों छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं। इच्छुक छात्र जेट, शिक्षक भर्ती, रेलवे, एसएससी, बैंकिंग सहित अन्य परीक्षाओं के लिए निःशुल्क टेस्ट सीरीज का लाभ उठा सकते हैं।

