आज हजारीबाग स्थित कैनेरी , डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के सामने डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा स्थापित नवीन SLS डेंटल क्लीनिक का शुभ उद्घाटन हजारीबाग के लोकप्रिय विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने डॉ. जितेंद्र कुमार को नवीन क्लीनिक के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। SLS डेंटल क्लीनिक क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं विश्वसनीय दंत स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रत्येक नागरिक का अधिकार

हैं। ऐसे में निजी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार न केवल चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि आमजन को बेहतर उपचार अपने ही शहर में उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह क्लीनिक अत्याधुनिक सुविधाओं एवं अनुभवी चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतने के साथ-साथ जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। उन्होंने डॉ. जितेंद्र कुमार एवं उनकी पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नया प्रतिष्ठान हजारीबाग के नागरिकों के लिए बेहतर दंत चिकित्सा सेवाओं का एक भरोसेमंद केंद्र बनेगा और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर रिटायर्ड आईजी दीपक वर्मा, विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, चौधरी प्रसाद साहू, सुबोध सिन्हा, समाजसेवी राकेश गुप्ता, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

