Newz India 24 के एडिटर in chief , श्री कृष्णा सिंहा जी ने दर्ज कराई सहभागिता। आज 19 जुलाई को धनबाद के कोयला नगर स्थित निर्माणाधीन ‘पवित्रम सेवा धाम’ में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान के तहत अनेकों उपयोगी औषधीय पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर BCCL(भारत कुकिंग कोल लिमिटेड) के CMD श्री मनोज कुमार अग्रवाल भी पहुँचे ,उनके हाथों से कल्पतरु पेड़ लगाया जो अत्यंत दुलर्भ पेड़ है , इस अनूठी ‘पवित्रम औषधि वाटिका’ को तैयार करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से दुर्लभ औषधीय बीजों को विशेष रूप से मंगवाया गया था, जिनसे पौधे तैयार किए जा रहे हैं। घर-घर आयुर्वेद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का माध्यम ‘पवित्रम औषधि वाटिका’ न केवल पर्यावरण का संरक्षण करेगी, बल्कि लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति

जागरूक कर ‘घर-घर आयुर्वेद’ के संदेश को धरातल पर उतारेगी। वर्षों से सेवा में समर्पित है पवित्रम सेवा परिवार गौरतलब है कि पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षों से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। ”यह औषधि वाटिका धनबाद के लोगों के लिए स्वास्थ्य और प्रकृति का एक अनमोल उपहार साबित होगी। इसके माध्यम से हम अपनी प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक समाज, विशेषकर युवाओं के बीच पुनर्जीवित करना चाहते हैं।” — संजय भरतिया(कार्यकारी अध्यक्ष), पवित्रम सेवा परिवार संस्था ने धनबाद के सभी जागरूक नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं से इस पर्यावरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। Newz India 24 के मुख्य संपादक महोदय ने भी इस संस्था के कार्यों की सराहना की और हमेशा साथ देने का वचन दिया ।

