झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा पतरातू डैम परिसर में नवनिर्मित म्यूजिकल फाउंटेन एवं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस दौरान जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक उपस्थित रहे।मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है।

पतरातू डैम झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाओं से पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से न केवल राज्य की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है,बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

