पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत |

पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत |

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अमित शाह का अभिनंदन किया।

अमित शाह के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वह राज्य में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उनके दौरे पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है और इससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।