सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में इससे भी छोटे-छोटे आंदोलनों ने कई सरकारों को झुकने और बदलने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे के लिए है।

सोनम वांगचुक ने कहा, “भारत में छोटे आंदोलनों ने भी कई सरकारों को बदला है… और यहां बात शिक्षा की है।” उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन का समर्थन करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करने की अपील की।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी बिगड़ती तबीयत के बाद उन्हें हाल ही में जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

