सोनम वांगचुक विवाद के बीच अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर हमला |

सोनम वांगचुक विवाद के बीच अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर हमला |

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान मंच से कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोलते हुए एक पुलिसकर्मी को ‘गद्दार’ कह दिया। दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ अन्याय किया और सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाया गया।

उनके इस बयान के बाद मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने भी नारेबाजी की। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति, डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जंतर-मंतर और सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।