बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ परिसर से बिहार पुलिस के लिए 84 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 48 पुलिस बसें, 30 चारपहिया वाहन और 6 एंबुलेंस शामिल हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों और आवश्यक सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा आपातकालीन राहत एवं बचाव कार्यों को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सशक्त पुलिस, सुरक्षित बिहार” ही विकसित बिहार की मजबूत नींव है और सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

