प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित इन स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफॉर्म, डिजिटल सुविधाएं, दिव्यांग-अनुकूल व्यवस्था और उन्नत यात्री सेवाएं मिलेंगी। इस योजना में झारखंड के मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अमृतसर–वाराणसी एक्सप्रेस और करतोली पंजाब–अंबाला एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। इन नई ट्रेनों से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक रेलवे, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा।

