शेफाली गुप्ता ने अशोक भगत बाबा से की शिष्टाचार मुलाकात |

शेफाली गुप्ता ने अशोक भगत बाबा से की शिष्टाचार मुलाकात |

हजारीबाग में भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शेफाली गुप्ता ने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वैच्छिक सामाजिक संगठन विकास भारती, बिशुनपुर के संस्थापक सचिव आदरणीय अशोक भगत बाबा से शिष्टाचार मुलाकात की। अशोक भगत बाबा के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर शेफाली गुप्ता ने उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।

उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की। शेफाली गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा, ग्रामीण विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अशोक भगत बाबा का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कामना की कि बाबा को उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो।