हजारीबाग SP की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश |

हजारीबाग SP की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश |

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने 17 जुलाई को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था और लंबित कांडों के निपटारे को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने बकरीद और मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर पुलिसकर्मियों को बधाई दी और आने वाले त्योहारों को भी इसी तरह मनाने के निर्देश दिए। बैठक में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला अत्याचार, छेड़खानी, रेप और पॉक्सो के लंबित कांडों को 60 दिनों के भीतर निपटाने का निर्देश दिया गया। 2025 से पहले के लंबित कांडों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।

जून 2026 में जिले में 357 कांड दर्ज हुए, जिनमें से 710 कांड निष्पादित किए गए। 1052 वारंट/कुर्की, 215 चरित्र सत्यापन और 1306 पासपोर्ट भी निपटाए गए।

एसपी ने अवैध मादक पदार्थ, खनन और संगठित अपराध पर विशेष अभियान चलाने, साइबर कांडों की त्वरित जांच और थाना दिवस के माध्यम से जमीन विवाद सुलझाने का निर्देश दिया।