हजारीबाग में शहीद आरक्षी नरेश कुमार यादव को पुलिस ने दी अंतिम सलामी |

हजारीबाग में शहीद आरक्षी नरेश कुमार यादव को पुलिस ने दी अंतिम सलामी |

हजारीबाग पुलिस केंद्र में शुक्रवार देर रात ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आरक्षी नरेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने शव पर पुष्प अर्पित कर सलामी दी और शोक व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2026 को चालकुशा थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कांड के अनुसंधान के बाद धनबाद जिले के बरवाड़ा थाना क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 17 जुलाई की रात करीब 1.30 बजे रांची मेडिकल अस्पताल में आरक्षी नरेश कुमार यादव ने दम तोड़ दिया।

पार्थिव शरीर लाकर पुलिस केंद्र में रखा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव, सदर, बरही, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय/सीआर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।