पीएम मोदी देंगे हैदराबाद को नई रेल सौगात, हाईटेक सिटी स्टेशन तैयार |

पीएम मोदी देंगे हैदराबाद को नई रेल सौगात, हाईटेक सिटी स्टेशन तैयार |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हैदराबाद के पुनर्विकसित हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है।

आईटी कॉरिडोर की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज, अतिरिक्त लिफ्ट, एस्केलेटर और आधुनिक सुविधाओं से लैस नया स्टेशन भवन तैयार किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। रेलवे का कहना है कि स्टेशन के पुनर्विकास से हैदराबाद के आईटी हब में आने-जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी एवं बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।