अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार तड़के अमेरिका ने उत्तरी ईरान तक हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक व्यापारी जहाज को भी हेलफायर मिसाइल से निष्क्रिय कर दिया गया। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे, जबकि जॉर्डन ने अपनी ओर बढ़ रही तीन

मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने का दावा किया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में अब तक 35 से अधिक लोगों की मौत और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता, तो वह व्यापक सैन्य टकराव के लिए तैयार है।

