आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उनके दाहिने कंधे की पुरानी चोट के कारण 11 जुलाई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रोटेटर कफ इंजरी की सर्जरी की गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से

पवन कल्याण की देखभाल की, जिससे परिवार को काफी राहत मिली। इससे पहले हाल ही में पवन कल्याण साइनस संक्रमण के चलते भी सर्जरी करा चुके थे। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी अस्पताल पहुंचे थे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

