शिल्पोत्सव में हस्तशिल्प उत्पादों की मार्केटिंग पर मंथन |

शिल्पोत्सव में हस्तशिल्प उत्पादों की मार्केटिंग पर मंथन |

हजारीबाग झील स्थित ओपन एम्फीथिएटर में आयोजित तीन दिवसीय शिल्पोत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को Buyers–Sellers Meet हुई। इसका उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और कारीगरों को सीधे उद्योग जगत से जोड़ना था।

बैठक में उद्योगपति, शिल्पकारी स्टार्टअप के संस्थापक अतुल शौर्य, JSLPS के DPM, झारक्राफ्ट के प्रतिनिधि और हस्तशिल्प संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। उद्योगपतियों ने कारीगरों और उद्योग के बीच समन्वय के लिए WhatsApp Group बनाने का सुझाव दिया, ताकि कारीगरों को सीधे Work Orders मिल सकें।

साथ ही सभी कारीगरों के उत्पादों, विशेषज्ञता और संपर्क की जानकारी वाला E-Catalog तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने उत्पादों की ब्रांडिंग, गुणवत्ता और फिनिशिंग पर ध्यान देने को कहा। सोहराई महिला कला समिति ने सोहराई पेंटिंग उत्पादों के लिए Price Standardization का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के अंत में उद्योगपतियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर कारीगरों के उत्पादों की सराहना की।