जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। 12 जुलाई से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उपायुक्त श्री हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम और बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव यशबीर जग्गी ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय 2500 रुपये और तृतीय 1500 रुपये के साथ ट्रॉफी एवं मेडल दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है ताकि जिले की प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक-बालिका एकल, युगल और ओपन पुरुष-महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले हुए। बड़ी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

