हजारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में नीति आयोग और यूनाइटेड फंड से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और भारतनेट कनेक्टिविटी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनसीडी स्क्रीनिंग बढ़ाने, आईसीडीएस के लंबित टीएचआर मामलों के निष्पादन और कम वजन वाले बच्चों की नियमित जांच के निर्देश दिए। मधुमेह, उच्च रक्तचाप की जांच और आंकड़ों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने को कहा।

शिक्षा विभाग को यू-डाइस डेटा अद्यतन करने और संबंधित पदाधिकारियों को अगली बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। हर घर नल योजना में तेजी लाने और आधारभूत संरचना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने पर बल दिया।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंचाने को कहा।

