तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ आदिलाबाद और मामुनूर एयरपोर्ट के डिज़ाइन और वहां विकसित की जाने वाली सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर तेलंगाना की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाने पर चर्चा की। राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

