मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, हूती-सऊदी टकराव ने बढ़ाई चिंता |

मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, हूती-सऊदी टकराव ने बढ़ाई चिंता |

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अब यमन भी एक नए मोर्चे के रूप में सामने आ गया है। हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब ने यमन के सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया। इसके जवाब में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने का दावा किया है।

हूती समर्थित अल-मसीराह टीवी ने सना एयरपोर्ट पर धमाकों के वीडियो जारी किए हैं। हालांकि, सऊदी अरब ने अब तक इस हमले की पुष्टि नहीं की है। वहीं, यमन की मान्यता प्राप्त सरकार का कहना है कि रनवे पर हमला ईरान से लौट रहे हूती प्रतिनिधिमंडल के विमान को रोकने के लिए किया गया था। जवाबी कार्रवाई के बाद हूती प्रवक्ता याह्या सारी ने एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस घटनाक्रम ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है। हालांकि, दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।