धनबाद में उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने उपायुक्त आदित्य रंजन की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व संग्रह, राजस्व न्यायालय, एसआईआर-2026 और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को दाखिल-खारिज मामलों और जाति, आय तथा आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदनों का समय पर निष्पादन

सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व लक्ष्य हासिल करने के साथ अवैध खनन, कर चोरी और राजस्व बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। वहीं, डीएमएफटी फंड से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की उपलब्धियों की प्रशंसा की और एसआईआर-2026 के तहत डिजिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

